बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता तहसील अतर्रा अधिवक्ता संघ के दूसरे गुट के संपन्न हुए चुनाव में अमर सिंह राठौड़ ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराया है। महासचिव पद में लखन मिश्र ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर जीत हासिल की। अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध पहले ही चुने जा चुके थेl मंगलवार के दिन निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता की देखरेख में तहसील अतर्रा अधिवक्ता संघ के चुनाव हुए। मतगणना में अमर सिंह राठौर ने 101 सर्वाधिक मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अमर सचदेव को 82 मतों के अंतराल से पराजित किया। महासचिव पद में अधिवक्ता लखन मिश्रा ने 66 मत प्राप्त कर 12 मतों के अंतराल से सूरज बाजपेई को हराकर जीत हासिल की। दोनों पदों में एक-एक मत अनबैलेट पाए गए। मतदान में कुल 140 मतदाता अधिवक्ताओं में कुल 121 अधिवक्ता मतदाताओं ने...