उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में जिले के 17 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। अंतर्जनपदीय क्रिकेट ट्रायल में जिले की टीम का पहला मैच सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ तथा दूसरा मैच सात अप्रैल को हरदोई से होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मोनू पाल, सुयश सिंह, प्रियांशु रावत, आदित्य गुप्ता, जय वर्मा, सुजीत, आर्यन, अक्षत, अभिषेक, उबैद, मनाविक, अभिनव, आकाश अभिनव बाजपेई, श्रीओम, देवांश व अव्यय सिंह शामिल हैं। इसके अलावा प्रणव द्विवेदी, साहिल वर्मा, कृष्ण यादव, हर्षित नारायण, निखिल त्रिवेदी व अभय को स्टैंडबाई में रखा गया है। टीम का मैनेजर साकिर हुसैन को बनाया गया है। चयनित खिलाड़ी रविवार को लखनऊ में मैच खेलने के लिए रवा...