अतरौली में सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत
अलीगढ़, जून 10 -- अतरौली, संवाददाता। रामघाट कल्याण मार्ग अलीगढ़ बुलंदशहर सीमा के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रक की टक्कर लगने से बाइक से गिरी मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी उपचार के दौरान मां बेटी की मौत हो गयी। कोतवाली अतरौली के गांव नगला लोधा निवासी वीरपाल अपनी पत्नी बेटी को ससुराल ग्राम उदयगिरि थाना नरोरा जिला बुलंद शहर से अपने गांव नगला लोधा वापस लौट रहा था कि रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां से आगे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गयी। इस घटना में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस को सूचना मिलने पर घायलों के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया उपचार के दौरान वीरपाल की पत्नी 21 वर्षीय निकिता तथा तीन माह की बेटी संध्या की उपचार के दौरान मौत हो गई। रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला ने बताया की घटना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.