हरदोई, मार्च 28 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर मजरा परसा मोहद्दीनपुर में सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट व छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। गांव निवासी सुखरानी अर्कवंशी फलाहारी की तहरीर पर कार्रवाई किए जाने के बाद दूसरे पक्ष के रामजी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनकी तहरीर नहीं ली गई और उन्हें थाने से भगा दिया गया। इसके विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रामजी अपने परिजनों व दो दर्जन समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का आरोप था कि पुलिस ने झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। रामजी ने भी छह लोगों के खिलाफ मारपीट व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.