हरदोई, मार्च 12 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के जनिगांव में गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर केजी में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनिगांव निवासी भैयालाल राठौर ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था और एक निजी स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह नहाने के लिए बनियान लेने घर के पास स्थित बाबा भोला की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान हरिपालपुर प्राइमरी स्कूल की ओर से पानी का टैंकर लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने जनिगांव तिराहे पर कृष्णा को कुचल दिया। ट्रैक्टर और टैंकर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी भरावन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों क...