हरदोई, अप्रैल 11 -- अतरौली। ग्राम अनुजपुर मजरा कुकरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक उस्मान 24 वर्ष के पिता साकिर अली निवासी बरौली मजरा भरावन ने थाने पर सूचना देते हुए बताया कि उसका पुत्र उस्मान ने ग्राम अनुजपुर मजरा कुकुरा में बने उसके दूसरे मकान में शुक्रवार की रात पंखा के हुक में रस्सी से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.