हरदोई, जनवरी 11 -- अतरौली, संवाददाता। अतरौली के बनी गांव में बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय सिंह आदित्य ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और बल्ले से मैदान में हाथ आजमाया। अतरौली की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए, जिसमें शिवा ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। जवाब में घेरवा की टीम 12 ओवर में 9 विकेट पर केवल 105 रन ही बना सकी। अतरौली ने यह मुकाबला 45 रनों से जीत लिया। भाजपा नेता आदित्य सिंह ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर क्षेत्र में पांच नई पिच वाले मैदान बनाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी स्टेट लेवल पर मजबूती से खेल सकें। अतिथि आयोजक मयंक सिंह ने बताया कि उद्घाटन मैच अतरौली और घेरवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर घेरवा के कप्तान शिवम अवस्थी ने गेंदबाजी का फैसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.