संभल, फरवरी 26 -- सीता रोड के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला डीपीजीएस मुरादाबाद और प्लेयर च्वाइस एकेडमी अतरौली की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें अतरौली ने मुरादाबाद को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अतरौली के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज युग शर्मा ने 63 रन व कपिल कुमार ने 27 रनों का योगदान टीम को दिया। जबकि मुरादाबाद टीम के गेंदबाज रजा खान, वसीम जूनियर, निश्चल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीजीएस मुरादाबाद की टीम 24.1 ओवर में 124 बना कर ढेर हो गई। जिसमें विवेक ने 27 व अब्दुल्ला ने 22 रन का योगदान दिया। अतरौली के गेंदबाज कपिल कुमार व डिम्पल राजपूत ने 3-3 विकेट लिए। अतरौली की टीम ने 57 रनों से मैच...