अलीगढ़, जून 29 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के सिंधौरा कासिमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय त्रिदेव कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा 25 जून को कलुआ रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। पहचान नहीं होने पर रेलवे पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया था। घटना के तीन दिन बाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मृतक का बैग और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हालांकि परिवार को उस समय केवल सामान मिलने की जानकारी थी, मौत की सूचना नहीं दी गई थी। परिजनों ने बताया कि त्रिदेव 22 जून को नौकरी की तलाश में घर से निकले थे और इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान एक सोशल मीडिया ग्रुप में अज्ञात शव की तस्वीर वायरल हुई। फोटो देखकर परिजनों ने पहचान की और पुलिस से संपर्क किया। पहचान ...