आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंगलवार को जिले में भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। आसमान में बादल होने के कारण उमस काफी बढ़ गई थी। जिससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही थी। उधर, दोपहर के वक्त अतरौलिया इलाके में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर लगभग दो बजे के बाद अतरौलिया बाजार के पूर्वी छोर पर तेज आंधी एवं बारिश होने से राहगीर परेशान हो गए। नंदना बाजार से अतरैठ होकर बृढ़नपुर जाने वाली सड़क पर कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। यह भी पढ़ें- सुबह तेज धूप से आफत, दोपहर बाद बारिश से राहत बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। आधा घंटा तेज बारिश होने से मौसम नम हो गया। अतरैठ से बूढ़नपुर जाने वाले मार्ग पर कई पेड़ गिरने ...