गया, अप्रैल 10 -- अतरी थाना क्षेत्र के दो गांवों में पुलिस ने छापेमारी की ।इस दरम्यान थाना क्षेत्र के सीढ़दुन्दीचक गांव से रोहित कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया ।इन पर बर्फ 2025 में डिहुरी गांव के गौतम कुमार व उसकी मां को अंग्रेजी शराब सप्लाई करने का आरोप था। तबसे फरार चल रहे थे।वहीं बाला बीघा गांव से मृत्युंजय कुमार गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिनती शराब तस्करों में की जाती है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी अतरी के थाना प्रभारी राज कौशल ने दी है। (अतरी से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.