अतरी में शिव प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंडप के लगा रहे फेरे
गया, अप्रैल 10 -- अतरी प्रखंड के सीढ़दुन्दीचक गांव में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आसपास के सीढ़ी, दुन्दीचक, आजाद नगर और मल्हाचक गांवों से लोग यज्ञ मंडप के फेरे लगा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार और शंकर कुमार ने बताया कि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक वृंदावन के कथा वाचक आनंद राज एवं कथा वाचिका सुश्री राजलक्ष्मी प्रवचन दे रहे हैं। यज्ञ 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 16 अप्रैल को हवन और भव्य भंडारे के साथ समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.