गया, मार्च 19 -- अतरी थाना क्षेत्र के सेवतर बाजार में कस्तूरबा विद्यालय के पास से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है‌। गुप्त सूचना के आधार पर सेवत्तर बाजार में छापेमारी की गई। उस समय केहर बीघा, रिउला की ओर से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था। पुलिस की भनक पाते हैं सभी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वहीं तीनों अवध ट्रैक्टर को जेठियन ओपी पर लाया गया है। जानकारी अतरी थाना के एसआई दुष्यंत कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...