गया, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र के लोसिंघानी गांव में मंगलवार की रात एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने थाने में केस दर्ज कराया है। ससुराल वाले घर से फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार अपनी पत्नी खुशबू कुमारी (24) से बुलेट बाइक मायके से लाने की मांग कर रहा था। बाइक को लेकर हमेशा विवाद होते रहता था। मंगलवार की रात फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। खुशबू के पिता ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद लोसिंहानी गांव पहुंचा। इसकी सूचना अतरी थाना को दी। हत्या के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति रौशन कुमार अपने नाना लालू प्रसाद के घर रहता है। नाना का कोई पुत्र नहीं था जिसके कारण नाती रौशन कुमार यहां उन लोगों का देखभाल में रहता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.