अतरी के महाचक में भव्य शतचंडी यज्ञ के लिए पैमार नदी से जलयात्रा निकली
गया, मार्च 19 -- अतरी प्रखंड के महाचक में शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पैमार नदी के जीरी घाट से मंत्रोच्चारण के बीच जल उठाव किया गया, जिसे श्रद्धालु कलश में भरकर मंडप तक लाए और विधिवत स्थापित किया। यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए घोड़ा, ऊँट और बाजे-गाजे की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक बिपिन सिंह कर रहे हैं। महाचक (उपथू) सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को जल यात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.