गया, दिसम्बर 14 -- अतरी बिरनोई डाकघर के शाखा डाकपाल नवल किशोर प्रसाद सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर अतरी मुख्य डाकघर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने 40 वर्ष 3 माह तक सेवा देकर दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी मो. अंजुम अख्तर खान ने बताया कि नवल किशोर प्रसाद सिन्हा ने वित्तीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मगध प्रमंडल में प्रथम स्थान सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को डाक विभाग की योजनाओं से जागरूक कर लाभान्वित किया। नये शाखा डाकपाल उदय कुमार को प्रभार सौंपा गया। समारोह में कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.