गया, अप्रैल 21 -- अतरी थाना क्षेत्र के पुनाड़ गांव निवासी 23 वर्षीय उपेंद्र चौधरी की उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह वह तार के पेड़ पर चढ़े थे, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शव गांव लाया गया, जहां स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई परिजनों को ढांढस बंधा रहा है।मृतक की पत्नी रूना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को देख बार-बार बिलख उठती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, जिससे उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। अंतिम संस्कार के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.