अतरी कस्तूरबा की बालिकाएं ले रही योग की शिक्षा
गया, अगस्त 23 -- 'योग भगाए रोग' के तहत अतरी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वार्डन कुमारी पूनम ने बताया कि योगासन शरीर और मन को स्वस्थ व स्थिर रखने में सहायक हैं। नियमित योग से शरीर में लचीलापन, मांसपेशियों की मजबूती और मानसिक तनाव में कमी आती है। प्रशिक्षक ममता कुमारी और सुष्मिता कुमारी छात्राओं को बालासन, वृक्षासन, सुखासन, ताड़ासन समेत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करा रही हैं। प्रशिक्षण में प्रीति कुमारी, नीलम भारती, बेबी कुमारी, सीमा कुमारी, संजू कुमारी, आरती कुमारी और रेखा कुमारी समेत दर्जनों छात्राएं शामिल हैं। मौके पर वार्डन पूनम, नीतू कुमारी सहित अन्य मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.