अमरोहा, नवम्बर 28 -- अमरोहा, संवाददाता। नोएडा से घर लौट रहे सैलून कारीगर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार देर रात अतरासी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद दिया। मौत की खबर से परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मृतक जफर सलमानी शहर के मोहल्ला इकरार नगर में रहते थे। काफी साल से वह नोएडा में रहकर एक सैलून में नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी शाहजहां के अलावा दो बेटे जावेद और आमिर तथा एक बेटी रूबी है। रूबी की शादी हो चुकी है जबकि दोनों बेटे जफर सलमानी के साथ रहकर नोएडा में ही नौकरी करते हैं। यहां घर पर उनकी पत्नी शाहजहां अकेली रहती हैं। जफर सलमानी हर सप्ताह अमरोहा आते थे। बुधवार रात भी वह बाइक पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.