मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- औराई, एसं। अतरार घाट पर बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा पर जेटी स्क्रू पुल बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को पुल निर्माण कंपनी के प्रबंधक ने विधिवत पूजा की। प्रबंधक ने बताया कि बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है। जेटी स्क्रू पुल के बन जाने से दोनों बांधों के बीच पिलर बनाने में सहयोग होगा। बताया कि निजी वाहनों का पुल से आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। राहगीर सिर्फ पैदल आवाजाही कर सकते हैं। बाढ़ के दौरान चचरी पुल बहने की स्थिति में बागमती तटबंध से विस्थापित एक दर्जन गांवों के तकरीबन 8000 की आबादी को नाव से यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। वे लोग इस पुल से आवागमन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.