मऊ, जनवरी 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरारी गांव में स्थित स्लॉटर हाउस के पास शनिवार की सुबह गौ हत्या की घटना के बाद सनसनी फैल गई। पशु पालक महिला ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दिया। पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु पालक महिला लालमति देवी ने मुहम्मदाबाद गोहना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी गई तहरीर में पशु पालक महिला ने आरोप लगाया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात अपनी गाय की बछिया को घर के आंगन में बांधकर सोने चली गई थी। शनिवार सुबह जब वह जगी तो आंगन से बछिया गायब थी। वह बछिया की काफी खोजबीन की, लेकिन बछिया का कहीं कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि कुछ लोग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.