प्रयागराज, अप्रैल 6 -- पुराने शहर के कई मोहल्लों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हुए। करेली के हड्डी गोदाम में तार टूट गया तो अतरसुइया में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान इंसुलेटर टूट गया। इसके कारण अतरसुइया में सुबह से देर शाम तक करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रही। अतरसुइया में पावर ट्रांसफॉर्मर का मरम्मत कार्य होना था। इसके लिए बिजली विभाग ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक का ब्लॉक लिया था। सुबह 11 बजे क्रेन की मदद से काम शुरू हुआ। लेकिन यह काम शाम पांच बजे तक पूरा नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शाम को ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर भी टूट गया। इसके कारण रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे अतरसुइया, कल्याणी देवी, दरियाबाद समेत अन्य मोहल्ले में बिजली गुल रही। शाम को बिजली न आने से पानी के लिए भी लोग परेशान हुए। बार-बार बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.