बाराबंकी, नवम्बर 10 -- शासन से मार्ग के डामरीकरण के लिए 107 करोड़ 65 लाख रुपए की मिली स्वीकृति प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रयास को ग्रामीणों ने सराहा रामसनेहीघाट। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रयास से शासन ने अतरसुइया बंधा से उमरहरा संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 107 करोड़ 65 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। यह संपर्क मार्ग तराई क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। लंबे समय से यह मार्ग कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में बेहद जर्जर हालत में पहुंच जाता था। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.