रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बांग्ला नववर्ष पोइला बोइशाख (बंगाब्ध 1433) पर मेकॉन व सेल के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन मजलिस की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का समापन रविवार को मेकॉन कम्युनिटी हॉल, श्यामली (डोरंडा) में गीत-संगीत के साथ हुआ। इस आयोजन में बंग समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। अंतिम दिन गायक अतनु मिश्रा की संगीतमय प्रस्तुति रही। रिएलिटी शो जी बांग्ला सा रे गा मा पा के चर्चित गायक अतनु मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- मिस्टू मुखर्जी की मनमोहक कथक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल वहीं, बच्चों के लिए आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने कार्यक्रम म...