धनबाद, फरवरी 19 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में चौक चौराहों पर अड्डाबाजी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। झरिया पुलिस ने भागा दो नंबर, बनियाहीर, नई दुनिया, बाउरी पट्टी, इंदिरा चौक, लोदना मोड़ सहित कई जगहों पर छापामारी की। जुआ खेल रहे व शराब पी रहे कई को बाइक सहित पकड़कर पुलिस थाना लाई। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस रोजाना अड्डाबाजी व देर रात सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ भी छापेमारी अभियान चला रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.