मथुरा, फरवरी 27 -- थाना हाइवे क्षेत्र में अडूंकी की ओर रेलवे लाइन के समीप बुधवार रात इलाका पुलिस व रिवार्डी टीम की चेकिंग के दौरान बाइक सवार शातिर चोर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे थाना हाइवे में तैनात उप निरीक्षक अनुज तोमर, नितिन राठी, रिवार्डी टीम प्रभारी सावेज चौधरी गांव अडूंकी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे लाइन की ओर से शातिर चोर राजवीर निवासी गांव पीपला,भरतपुर, राजस्थान के आने की चेकिंग करने लगे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार शातिर चोर राजवीर को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम को देख फायरिंग कर दी और बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो भाग रहा युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और बैग में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.