नई दिल्ली, फरवरी 26 -- गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने एक नई कंपनी बनाई है। इस कंपनी का नाम अडानी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट लिमिटेड (AREMEL) है। इसे अडानी समूह का विदेशी बाजारों, विशेष रूप से मध्य पूर्व क्षेत्र में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में रणनीतिक कदम माना जा रहा है।यूएई में कंपनी का गठन अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बताया कि अडानी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट का गठन 25 फरवरी, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ। यह अडानी ग्रीन एनर्जी की संबद्ध कंपनी है और यह रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य रिन्यूएबल सोर्सेज से बिजली उत्पादन करना है। कंपनी के शेयर बाजार में दी गई जानकारी के अनुसार, इस सहायक कंपनी की अधिकृत पूंजी 10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.