अडानी पावर प्लांट में डीएवी पथरगामा के विद्यार्थियों ने जाना बिजली उत्पादन का आधुनिक तंत्र
गोड्डा, जुलाई 19 -- पथरगामा प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, पथरगामा के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कर औद्योगिक गतिविधियों एवं बिजली उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने पावर प्लांट की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार महतो ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने अडानी पावर प्लांट प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में औद्योगिक कार्यप्रणाली के प्रति समझ विकसित होती है, उनकी सोच व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.