नई दिल्ली, जुलाई 4 -- अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और सात अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को वापस लेने के अपने फैसले का जोरदार बचाव किया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने ये तक कह दिया कि यह मामला एक साल पहले ही समाप्त कर दिया जाना चाहिए था या इसे शुरू ही नहीं किया जाना चाहिए था। बता दें कि साल 2024 में बाइडेन प्रशासन के तहत न्याय विभाग ने गौतम अडानी और अन्य आरोपियों पर करीब 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,150 करोड़ रुपये) की कथित रिश्वत योजना में शामिल होने और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि इस कथित योजना के दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी ने अमेरिकी निवेशकों से कम से कम 17.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,500 करोड़ रुपये) जुटाए थे।क्या कहा अमेरिकी न्याय विभाग ने? अमेरिकी न्याय विभाग ने संघीय अदालत में दाखिल 1...