नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। गैस के दाम 120 रुपये में घटाकर 83 रुपयेकिया गया है। यह दरें 16 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। इसका मुख्य लाभ बड़ी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा। कंपनी के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो उद्योग अपनी निर्धारित सीमा से अधिक गैस की खपत करते हैं, उनके लिए 'एक्स्ट्रा गैस' या अतिरिक्त गैस के दाम में बड़ी गिरावट की गई है। पहले इस अतिरिक्त खपत के लिए फैक्ट्रियों को 119.90 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से भारी कीमत चुकानी पड़ती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...