अडानी ग्रुप के भरोसेमंद साथी की तरफ से हुई बिकवाली, हेज फंड्स को भी लगा झटका
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग विवाद तो आपको याद ही होगा। अचानक से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। शॉर्ट सेलिंग कंपनी की रिपोर्ट ने हर-तरफ तहलका मचा दिया था। लेकिन उस कठिन समय में भी एक अमेरिकी कंपनी थी जो अडानी ग्रुप में बढ़-चढ़कर निवेश कर रही थी। हम बात कर रहे हैं जीक्यूजी पार्टर्नर्स की। अब इस कंपनी ने भी चुपके से अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों की बिक्री की है। यह काफी बड़ी बिकवाली है। जिसकी वजह से सोमवार को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत लुढ़क गया था। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के अनुसार इस बिक्री से पैसिव फंड्स के डिमांड पर भी असर पड़ा है। यह भी पढ़ें- नवरत्न कंपनी को मिला 903 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.