नई दिल्ली, मार्च 28 -- Adani Group: अडानी ग्रुप की डिफेंस कंपनी के लिए आज एक बड़ा दिन है। ग्रुप की कंपनी ने शनिवार को 2000 'प्रहर' लाइट मशीन गन को इंडियन आर्मी को सौंप दिया। इस हैंडओवर से इंडियन आर्मी की ताकत में इजाफा होगा। बता दें, मौजूदा केंद्र सरकार का 'मेक इन इंडिया' पर जोर है। सरकार घरेलू स्तर पर डिफेंस सेक्टर में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। इस लिहाज से भी आज का दिन महत्वपूर्ण हो जाता है। यह भी पढ़ें- 8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे बैंकों की FD भीग्वालियर में तैयार हुई यह बंदूक अडानी डिफेंस एयरोस्पेस ने 7.62mm की लाइट मशीन गन बनाई है। जिसे ग्वालियर के बाहर स्थिति कंपनी के कॉम्पलेक्स में तैयार किया गया है। शनिवार को कंपनी के कॉम्पलेक्स में एक कार्यक्रम रखा गया? इस कार्यक्रम में डीजी अधिग्रहण, रक्षा मंत्र...