अडानी ग्रुप कानपुर में बना रहा दो बड़े गेहूं भंडारण केंद्र
कानपुर, जुलाई 13 -- आशीष दीक्षित कानपुर। कानपुर में गेहूं के सुरक्षित भंडारण और कृषि लॉजिस्टिक्स को नई मजबूती मिलने जा रही है। अडानी ग्रुप की अडानी एग्री लॉजिस्टिक लिमिटेड शहर के चंदारी और कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र में दो अत्याधुनिक गेहूं भंडारण केंद्र (साइलो) का निर्माण करा रही है। करीब 112 करोड़ रुपये की लागत से बन रही दोनों परियोजनाओं के वर्ष के अंत तक पूरा होने के आसार हैं। इनके शुरू होने के बाद कुल 1.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं का बेहतर तरीके से भंडारण किया जा सकेगा। तापमान और नमी नियंत्रित रखने वाली आधुनिक तकनीक के कारण गेहूं लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा, जिससे एफसीआई की खरीद, भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी.
चंदारी में 87 करोड़ की लागत से निर्माण : ग्रुप की ओर से चंदारी में 87 करोड़ रुपये की लागत से 16 एकड़ भूमि पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.