नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अमेरिका की एक अदालत ने अडानी की उस अर्जी को मंजूर कर लिया है, जिसमें उन्होंने US प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग(SEC) के धोखाधड़ी मामले को खारिज करने की अपील की थी। इस पॉजिटिव खबर के बीच बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी आई। इसमें प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर में 15% तक की तेजी देखी गई।अदालत ने क्या कहा? न्यूयॉर्क की Eastern डिस्ट्रिक कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- अदालत को प्रतिवादियों का एक पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने शिकायत को खारिज करने के लिए अपनी संभावित अर्जी पर 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस' आयोजित करने का अनुरोध किया है। अदालत इस अनुरोध को मंजूर करती है और दोनों पक्षों को निर्देश देती है क...