नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बीते कुछ समय से दिवालिया कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण को लेकर देश के दो बड़े अरबपति अनिल अग्रवाल और गौतम अडानी आमने-सामने हैं। अनिल अग्रवाल के अगुवाई वाले वेदांता समूह ने अब जयप्रकाश एसोसिएट्स के कर्जदाताओं द्वारा अपनाए गए बोली मूल्यांकन मापदंडों पर सवाल उठाए हैं। वेदांता का आरोप है कि ये मापदंड अडानी समूह के पक्ष में खास तौर पर तैयार किए गए थे। बता दें कि कर्जदाताओं ने जेपी समूह की कर्ज में डूबी कंपनी के लिए अडानी एंटरप्राइजेज की कम मूल्य वाली बोली को चुना था।वेदांता का क्या कहना है? दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में सुनवाई के दौरान वेदांता लिमिटेड के वकील ने कहा- वेदांता से बेहतर ऑफर किसी ने नहीं दिया। ऐसा लगता है कि CoC (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) ने इसे किसी एक व्यक्ति के लिए ही खास तौर पर तैयार किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.