नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Adani enterprises share: सिंगापुर की निवेश कंपनी हेलियोस कैपिटल मैनेजमेंट (Helios Capital Management) ने अडानी ग्रुप पर बड़ा दांव लगाया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, हेलियोस ने 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान अपने तीन फंडों के जरिए अडानी समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के करीब 7.7 लाख शेयर खरीदे हैं। इनमें से दो फंडों ने पहली बार इस कंपनी में निवेश किया है। इस बीच, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 2.26% बढ़कर 3155.15 रुपये पहुंच गया। बता दें कि 6 जुलाई 2026 में शेयर 3,245 रुपये पर है। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। मार्च 2026 में शेयर 1,753.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।हेलियोस कैपिटल के फाउंडर ने क्या कहा? हेलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने कहा कि अडानी ग्रुप की...