नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अडानी ग्रुप की नजर अब भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के साथ विस्तार करने पर टिकी हुई है। समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोसं (Adani Ports and Special Economic Zones) ने दिग्गज कंपनी Evos Terminals को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए अडानी ग्रुप की तरफ से 3 बिलियन यूरो की बाइडिंग की पेशकश की गई है। बता दें, इस डील को अडानी ग्रुप के इंटरनेशनल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। Evos Terminals एक लिक्विड स्टोरेज एंड टर्निमल कंपनी है। जिसकी उपस्थिति यूरोप में है। इस कंपनी का मालिकाना हक इस समय Igneo Infrastructure Partners के पास है। ब्लूमबर्ग ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अडानी ग्रुप डच एनर्जी स्टोरेज ग्रुप, VTTI के लिए भी इतनी ही बड़ी बोली लगाने का विचार बना रही है। यह भी पढ...