नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Adani Enterprises Q1 Result: गौतम अडानी समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 1160 करोड़ रुपये का नेट लॉस बताया जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में 885 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान ऑपरेशन से होने वाली कमाई सालाना आधार पर (YoY) 50% बढ़कर 32,924 करोड़ रुपये हो गई।क्यों हुआ कंपनी को नुकसान? अडानी एंटरप्राइजेज ने यूएस ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) के साथ सैटलमेंट अमाउंट के पेमेंट के कारण 2,644 करोड़ रुपये का असाधारण नुकसान बताया। इसे छोड़कर कंपनी ने 1,295 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बताया। कुल खर्च सालाना आधार पर 54% बढ़कर 20,970 करोड़ रुपये से 32,252 करोड़ रुपये हो गया। इस्तेमाल की गई सामग्री की लागत एक साल पहले के 3,393 करोड़ रुपये से तेजी ...