नई दिल्ली, जून 5 -- अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी GQG पार्टनर्स ने लगभग 5,750 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के जरिए अडानी ग्रुप की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की है। यह पूरी हिस्सेदारी SBI म्यूचुअल फंड ने खरीद ली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर बेचे।किस कंपनी के बिके कितने शेयर इस डील के तहत अडानी एंटरप्राइजेज के 1.64 करोड़ शेयर 2,913.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस तरह, डील की कुल वैल्यू लगभग 4,789 करोड़ रुपये रही। वहीं, GQG ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63.66 लाख शेयर 1,504.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 958 करोड़ रुपये थी। इन दोनों डील की कुल वैल्यू लगभग 5,747 करोड़ रुपय...