अडानी की कंपनियों में 86 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन, किसने खरीदा, कौन बेचने वाला?
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Adani Enterprises block deal: अडानी ग्रुप की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों के बीच लगभग 86 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ है। यह ट्रांजैक्शन अलग-अलग ब्लॉक डील्स के जरिए 2,498 करोड़ रुपये का था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज में 0.63 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले ये शेयर अडानी इंफ्रा (इंडिया) लिमिटेड और अडानी प्रॉपर्टीज ने खरीदे। अडानी प्रॉपर्टीज ने 51.50 लाख शेयर खरीदे जबकि अडानी इंफ्रा (इंडिया) ने अडानी एंटरप्राइजेज में 34.50 लाख शेयर हासिल किए। शेयरों का ट्रांजैक्शन औसतन 2,905 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ, जिससे कुल डील की कीमत 2,498.30 करोड़ रुपये हो गई। यह भी पढ़ें- कर्ज फ्री हुई Rs.14 के शेयर वाली कंपनी, सोने-चांदी के कारोबार में है सक्रिय यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.