वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। राजनीतिक बतकुच्चन के लिए प्रसिद्ध् अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी (चाय की दुकान) पर रविवार की दोपहर कुछ अलग ही नजारा दिखा। आदत के अनुरूप अड़ीबाज जुटे, बतकुच्चन भी की, लेकिन इसका विषय राजनीतिक नहीं सांगीतिक रहा। अड़ीबाजों ने संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वम्भरनाथ मिश्र को खास सम्मान अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया था।आमतौर पर इस अड़ी से दूरी बनाए रखने वाले प्रो. मिश्र प्रसन्न मन से यहां उपस्थित रहे। जागृति फाउंडेशन और अड़ीबाज समूह के संयुक्त तत्वावधान में उन्हें 'वाह पखावजबाज वाह' की उपाधि से अलंकृत किया। यह खिताब उन्हें संकट मोचन संगीत समारोह में अनूठा कीर्तिमान रचने के लिए दिया गया है। प्रो. मिश्र संकट मोचन संगीत समारोह के एक ही संस्करण में संगीत की तीन धाराओं में पखावजी प्रवाह करने वाले वह पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.