भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुधवार को नाथनगर स्थित अड़गढ़ा की जमीन पर पहुंची। जहां पाया कि कुछ लोग उक्त भूमि के कुछ हिस्से पर झोपड़ी बनाकर अपनी गाड़ियों को पार्क कर रहे हैं। उक्त लोगों को गुरुवार सुबह तक अतिक्रमण पूरी तरह से हटाने कहा गया, नहीं तो जेसीबी से अतिक्रमण साफ कर देने की चेतावनी दी गई। इधर, देर शाम अतिक्रमण दस्ता की टीम हवाई अड्डा रोड पर पहुंची। जहां शाम से लेकर देर रात 10.30 बजे तक रोड के दोनों ही तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को हटाया। दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि हवाई अड्डा रोड के किनारे से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर हटा दिया गया है, उनसे फाइन की वसूली नहीं की गई है। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर फाइन सहित सामान की जब्ती करने की चेतावनी दी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.