रांची, मार्च 31 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित रहे। उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मण पाहन और शाबरन पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें प्रकृति और ग्राम देवताओं की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।इस दौरान महिला समूहों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। पूर्व प्रमुख सीता नाग के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.