रांची, मार्च 16 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की-कुचाई मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मिर्च से लदा टाटा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा अड़की थाना क्षेत्र के बढ़ानी घाटी स्थित शौडीहातू के पास तीखे मोड़ पर हुआ। दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मोहम्मदपुर निवासी श्रवण कुमार के रूप में की गई है। वहीं ट्रक का खलासी पावन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ओडिशा से मिर्च लोड कर जौनपुर लौट रहा था ट्रक:जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार ओडिशा से मिर्च लोड कर ट्रक से जौनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ानी घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ ...