रांची, जनवरी 11 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड में दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का 82वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों और संघर्षों को याद किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य भोला लाल, जिला युवा सचिव अजय नाग, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, जिला महिला मोर्चा की सीता नाग, जिला क्रीड़ा उपाध्यक्ष संतोष कुमार, तीनतिला पंचायत के मुखिया लक्ष्मण मुंडा, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.