रांची, अप्रैल 19 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की शव बरामद की गई जिसमें हत्या का मामला सामने आया है। बीरबांकी-घाघरा रोड के किनारे अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। शव के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे नदी के पास शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। यह भी पढ़ें- भोज के बहाने बुलाया, फिर बेरहमी से युवक को पीट-पीटकर मार डाला; ट्रैक्टर से रचा एक्सीडेंट का...