रांची, फरवरी 1 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की गांव में 10 एवं 11 फरवरी को दो दिवसीय माघ टुसू मेला एवं मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया है। मेला के अंतिम दिन 11 फरवरी को मुर्गा लड़ाई एवं चौड़ल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा उपस्थित रहेंगे। मेला के सफल संचालन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अर्जुन मुंडा को अध्यक्ष, मुकेंद्र मुंडा को उपाध्यक्ष, सुमित कुमार विद को सचिव, लक्ष्मीकांत मलिक को महासचिव एवं अजीताभ कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय मुंडा, जय किशन मुंडा सहित अन्य को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.