अड़की में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन परीक्षा संपन्न
रांची, मई 14 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के केबी हाई स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए)-2026 परीक्षा का सफल समापन हुआ। यह परीक्षा 12, 13 एवं 14 मई को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन आयोजित परीक्षा में 144, दूसरे दिन 144 तथा तीसरे दिन 122 शिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरुपा पॉल चौधरी ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्र अधीक्षक बीआरपी राजकिशोर प्रसाद, सीआरपी अरविंद कुमार गुप्ता, सरोज कुमारी, विनोद जायसवाल, गोकुल मंडल, संगीता देवी, रामरतन महतो, विपुल हालदार, नवल कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.