रांची, फरवरी 19 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य की एकमात्र सीट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने की मांग उठी है। कांग्रेस के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास ने इस संबंध में खूंटी उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल अड़की में जिप सीट अब तक अनारक्षित है, जबकि तमाड़ और बुण्डू में एसटी के लिए सीटें आरक्षित हैं। उन्होंने एसटी आबादी का सर्वे कर अनुपात के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.