रांची, फरवरी 28 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), खूंटी के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि उपज फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना और पारंपरिक खेती के साथ-साथ स्वरोजगार के अन्य विकल्पों के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने संबोधित करते हुए वैकल्पिक कृषि और आय के विविध स्रोतों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रहें, बल्कि धान, गेहूं, दलहन और तिलहन के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी एवं अन्य गतिविधियों का वैज्ञानिक प्रशिक्षण लेकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अपी...